HelloBikaner

बीकानेर: इस गांव में फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत, देखें वीडियो

1 month ago
इस गांव में  फिर पाकिस्तान की  नापाक हरकत,  देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़।  श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमादेसर की रोही में PIA लिखा एक जहाजलुमा गुब्बारा हवा के साथ उड़कर आया और एक खेत में आ गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक गुब्बारा शुक्रवार शाम को घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव 56 एलएनपी में भी मिला। पुलिस द्वारा उसकी जांच की जा रही है।

 

 

वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लिखमादेसर की रोही में ओंकारनाथ सिद्ध के खेल में हवा के साथ एक गुब्बारा आकर गिरा। खेत में खेल रहे बच्चों के हाथ लगा ये गुब्बारा प्लास्टिक का जहाजनुमा गुब्बारा है। जिस पर ऊर्दू कुछ लिखा है तथा अंग्रेजी में पीआईए भी लिखा है। गुरुवार शाम को मिले इस गुब्बारे के बारे में उसी शाम पुलिस को सूचना भी दे दी गई थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: