Breking news: बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो
Breking news
हैलो बीकानेर न्यूज़। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जस्सूसर गेट के बाहर श्रीराम मॉडल स्कूल के पास स्थित विकास मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक विकास खत्री दवाई देने के लिए कुछ देर के लिए बाहर गया था।
इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा और गल्ले से नकदी पार कर ली। बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध का चेहरा भी नजर आ रहा है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना के बाद दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ