HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

6 hours ago
अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध निर्गमन की रोकथाम, पाइपलाइन द्वारा सिटी गैस वितरण के विकास एवं निगरानी तथा खनिज विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समितियों की बैठक आयोजित हुई।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना छींपा ने जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध निर्गमन पर प्रभावी अंकुश लगाने, खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने खनन, पुलिस एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पाइपलाइन द्वारा सिटी गैस वितरण व्यवस्था के विकास एवं विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने तथा गैस वितरण व्यवस्था से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल पांडे, खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित, जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: