HelloBikaner
BREAKING NEWS
• Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर

सा.नि.वि. कर्मचारियों का प्रदर्शन: अति मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन, ये मांग उठाई, देखें वीडियो

2 months ago
अति मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन, ये मांग उठाई, देखें वीडियो

सा.नि.वि. कर्मचारियों का प्रदर्शन

हैलो बीकानेर।  सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रमिक संघ, जिला-बीकानेर ने मंगलवार को अति मुख्य अभियंता श्री अमर चंद बोकोलिया को ज्ञापन सौंपा। संघ ने पुनर्नियुक्त/उन्नत/पदोन्नत कार्यप्रभारी कर्मचारियों के वेतन संबंधी परिलाभ लागू करने और संभाग स्तर पर स्थाई चौकीदार तैनात करने की मांग की।

ज्ञापन में उठाए मुद्दे  
संघ ने कहा कि राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेश दिनांक 09.02.2024 के तहत कार्यप्रभारी कर्मचारियों को वेतन संबंधी परिलाभ का लाभ मिलना चाहिए। जयपुर, जोधपुर, भरतपुर संभाग में ये आदेश लागू हो चुके हैं, लेकिन बीकानेर संभाग में अब तक कार्रवाई नहीं हुई। 

इसके अलावा नव सृजित पदों के नाम राज्य सरकार द्वारा परिवर्तित किए जा चुके हैं, पर IFMS पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से वेतन भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। संघ ने मुख्यालय स्तर से इस समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया।

संघ ने बताया कि वर्तमान में संभाग कार्यालय पर स्थाई चौकीदार तैनात नहीं है, जिससे सुरक्षा को लेकर परेशानी हो रही है। शिफ्ट अनुसार चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

ये रहे मौजूद  
ज्ञापन देते समय गौरीशंकर व्यास, राजेंद्र कुमार सेवग, हुकम चंद मोदी, नागेश स्वामी, मो. रफीक, श्रवणलाल, गोपीनाथ सुथार व अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे। संघ के महामंत्री राजेंद्र कुमार सेवग ने बताया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। अति मुख्य अभियंता ने ज्ञापन लेकर उचित निस्तारण का आश्वासन दिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: