HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण:: सांसद कुलदीप इंदौरा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें न्यूज़

nims
2 weeks ago
सांसद कुलदीप इंदौरा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण:

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर शहर के एक होटल में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुलदीप इंदौरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।

 



मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि आमजन में भय और असुरक्षा का वातावरण भी पैदा करती हैं। सांसद इंदौरा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, गहन एवं समयबद्ध जांच करवाई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 



पत्र में सांसद ने पीड़िता एवं उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा, कानूनी सहायता तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड दिलाने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का जघन्य अपराध करने का दुस्साहस न कर सके। सांसद कुलदीप इंदौरा ने अपने पत्र में कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से ही जनता का कानून पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: