HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

मोदी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार से युवाओं के सपने चूर-चूर, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
6 months ago
मोदी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार से  युवाओं के सपने चूर-चूर, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर। केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की तीखी आलोचना करते हुए राजस्थान कांग्रेस समिति सदस्य अंकुर मगलानी ने कहा है कि लाखों विद्यार्थी महीनों की मेहनत, रात-दिन की तैयारी और परिवार की उम्मीदों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया।

 


मगलानी ने सोमवार को यहां कहा कि यह केंद्र सरकार की गिरती साख और पूर्णतः विफल शिक्षा नीति का जीता-जागता प्रमाण है। जब देश के युवा डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे, तब सत्ता के गलियारों में बैठे लोग पेपर लीक का धंधा चला रहे थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की घोषणा करना सरकार की मजबूरी है, लेकिन मोदी सरकार में सब जानते हैं कि सीबीआई को भी अपने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि असली सवाल यह है कि पेपर लीक की साजिश किसके इशारे पर हुई और कौन-कौन से बड़े लोग इसमें शामिल हैं। बिना इनके नाम उजागर किये सिर्फ जांच का नाम लेकर युवाओं को फिर से धोखा नहीं दिया जा सकता।

 


कांग्रेस नेता ने कहा कि श्रीगंगानगर सहित पूरे देश के लाखों अभ्यर्थी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रहे हैं। नीट जैसी एकमात्र परीक्षा भी अगर लीक हो जाती है, तो युवा कहां जायें। उनका भविष्य किसके हाथों बिक रहा है। मोदी सरकार की 'पेपर लीक संस्कृति' अब खुलेआम चल रही है।

 

 पूरे देश में यह महामारी फैल चुकी है। उन्होंने मांग की हैं कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो, पेपर लीक के मुख्य आरोपी को जेल भेजा जाये और प्रभावित सभी छात्रों को मुफ्त में दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाये। उल्लेखनीय है कि गत तीन मई को पूरे देश में आयोजित हुई इस परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक हो गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: