HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

फुटबॉल चैंपियनशिप: पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त

6 hours ago
पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त

फुटबॉल चैंपियनशिप

हैलो बीकानेर न्यूज़। जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में स्थानीय चैन सिंह स्टेडियम, 3rd आरएसी में सीनियर पुरुष जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योगपति हाजी यूनुस अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर के सचिव रहमत अली, कोषाध्यक्ष शंकर बोहरा, प्रतियोगिता संयोजक भैरुरतन ओझा सहित संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

प्रतियोगिता संयोजक भैरुरतन ओझा ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला उदय क्लब और नवल क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। नवाल क्लब की ओर से यशराज सिंह राठौड़ ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि उदय क्लब की ओर से गौतम बिस्सा ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय में मुकाबले का फैसला नहीं होने पर पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदय क्लब को 4-3 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।

 

 

दिन का दूसरा मुकाबला करणी क्लब और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में करणी क्लब ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए फ्रेंड्स क्लब पर दबाव बनाए रखा। करणी क्लब की ओर से अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि अशोक ने एक गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से नैतिक ने एक गोल किया। अंततः करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत की। दोनों मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और चैन सिंह स्टेडियम में फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला।

 

 

 

जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चैंपियनशिप में बीकानेर के विभिन्न क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर की मजबूत सीनियर पुरुष टीम तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में प्रतियोगिता के मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है तथा फुटबॉल प्रेमियों को कई शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: