HelloBikaner
BREAKING NEWS
• पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • मनुस्मृति की प्रासंगिकता पर बीकानेर में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • मनुस्मृति की प्रासंगिकता पर बीकानेर में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़

पुलिस ने अभियान के तहत सात हजार से अधिक वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

3 months ago
पुलिस ने अभियान के तहत सात हजार से अधिक वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

राजस्थान में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन रविवार को सात हजार से अधिक वाहनों पर नियम विरुद्ध चलने पर कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन 7249 वाहन चालक पुलिस के रडार पर आये। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई 2945 वाहनों पर लगी काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों में हुई। नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिह्न प्रदर्शित करने वाले 2080 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

 


वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिह्न एवं लेखन के 804 मामले सामने आए। 674 वाहन अवैध मॉडिफिकेशन (बॉडी एवं साइलेंसर परिवर्तन) के दोषी पाए गए। 376 वाहन प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करते मिले, जिन पर कार्रवाई की गई। 370 वाहनों में अवैध लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर पाए गए। इस दौरान कोटा शहर में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई जहां 1079 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जयपुर यातायात पुलिस ने 622 तथा अजमेर पुलिस ने 356 वाहनों पर कार्रवाई कर अभियान को गति दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरे जून महीने में 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: