HelloBikaner
BREAKING NEWS
• Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर

बीकानेर: पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

1 month ago
पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी देवेश कुमार सिंह डिप्टी जनरल मैनेजर पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इन्डिया लिमिटेड बीकानेर डिवीजन को 90,000/-रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा बिजली लाईन बिछानी वाली जगह पर फांउडेशन एवं अर्थिग वर्क के कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में आरोपी देवेश कुमार सिंह डिप्टी जनरल मैनेजर द्वारा 1,00,000/- रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर सत्यापन करवाया गया तो 90,000/- रूपये देना तय किया गया।

जिस पर एसीबी के नारायण टोगस उप महानिरीक्षक बीकानेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू के आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज इन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक मय टीम के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेश कुमार सिंह हाल डिप्टी जनरल मैनेजर पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इन्डिया लिमिटेड बीकानेर डिवीजन को 90,000/- रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

 

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: