HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ • लोककला हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो ‘‘लोक का उजास’’ में धड़कती है - मालचन्द तिवाड़ी • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ • लोककला हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो ‘‘लोक का उजास’’ में धड़कती है - मालचन्द तिवाड़ी • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार

बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित

7 hours ago
बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महारानी, बीकानेर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर की होनहार छात्रा सीता चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डीएसपी शालिनी बजाज रहीं। छात्रा सीता चौधरी के साथ विद्यालय की शिक्षिका शमीम बानो एवं निर्मला भी समारोह में उपस्थित रहीं। सीता चौधरी न केवल अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं, बल्कि विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं। विशेष रूप से देशभक्ति कविताओं के पाठ एवं प्रेरणादायक भाषणों की प्रस्तुतियों में उनकी सक्रिय भागीदारी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वे विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं।

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। सीता चौधरी जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

इस उपलब्धि पर राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सीता चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सहपाठियों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मिला यह सम्मान शिक्षा, संस्कार, देशभक्ति एवं बालिका सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश बना। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: