HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को

6 hours ago
रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा आयोजित “रंगीलो सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी की अध्यक्षता में अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया है तथा आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।

Image
महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महिला विंग की पूरी टीम जुटी हुई है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैलजा पांडेय होंगी, जबकि सीओ शालिनी बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता करेंगी।

महिला विंग ने अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में सहभागिता कर सावन के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरिता आंचलिया, हीना बाफना, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, शर्मिला चोरड़िया, मंत्री राधिका लोहिया, माया चांडक , संजना सुराणा, मंजू गुलगुलिया निकिता पारीक आदि उपस्थित रहीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: