रांका ने वाल्मीकि समाज के बंधुओं का किया अभिनंदन, नशे के खिलाफ किया जागरुक
बीकानेर। महर्षि वाल्मीकि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को सत्य, धर्म और मानवता का मार्ग दिखाया। यह उद्गार महर्षि वाल्मीकि भगवान की जयंती (प्रगट दिवस) पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने अपने कार्यालय में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने और भेदभाव खत्म करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक रमेश भाटी ने बताया कि महावीर रांका, शंभु गहलोत, युधिष्ठर सिंह भाटी, शक्ति सिंह शेरुणा ने महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए गए तथा वाल्मीकि समाज के बंधुओं का सेवा कार्यों के लिए माला व साफा पहना कर अभिनंदन किया।
इससे पूर्व उपस्थितजनों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और एकजुटता के साथ नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। इस दौरान नगर निगम बीकानेर के स्वच्छता निरीक्षक सुनील जावा, बुलाकी सियोता, रमेश बारासा, महासभा के शहर जिला अध्यक्ष सुभाष बारासा, जमादार मोहन जावा, पिंकी कुमार, समाज के वरिष्ठ महन्त श्यामलाल चांगरा, सुमित जावा, रमेश चांगरा, रतनलाल पंडित, ताराचंद जावा, राहुल चंदेलिया आदि उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ