बीकानेर। श्री आदि गणेश मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान कथा का रविवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन 11 जोड़ों ने हवन में पूर्णाहुति दी।कथावाचक पंडित सुनील व्यास ने कई पौराणिक कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही परीक्षित मोक्ष और बाणासुर की कथाओं के माध्यम से भक्ति का महत्व समझाया।महाराज ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए वर्तमान समय में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और एक सुंदर समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।पं व्यास ने कहा कि प्रभु की कथा कभी समाप्त नहीं होती। हरि अनंत है,हरि कथा अनंत है।

जब तक कथा है तब तक ही सृष्टि पर आद्यशक्ति की कृपा रहेगी।समापन पर श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत पुराण की पूजा-अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया गया।यज्ञ यजमान जयनारायण बिस्सा,सोहन सोनी,देवजी सोनी,राजकुमार खंडेलवाल,श्याम पारीक सहित अन्य यजमानों ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष एड अविनाश चंद्र व्यास,सोमदत्त पुरोहित,विजय श्रीमाली,जितेन्द्र श्रीमाली,मदन मोहन व्यास,किशन व्यास,मदन,शशांक गोस्वामी,अंकित सोलंकी,गणेश सेवग,नूतन व्यास,नितेश बिन्नाणी, सहित अनेक सदस्यों ने महाराजश्री पं सुनील व्यास का अभिनंदन किया। तत्परान्त भागवत कथा पुराण की शोभायात्रा निकाली गई। जो मालियों के मोहल्ले से होकर गोस्वामी चौक,दाउजी मंदिर होती हुई कथा स्थल पहुंची।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ