HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो • पिता ने अपने दो बेटों पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो • पिता ने अपने दो बेटों पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

हरियाली महोत्सव: बाबा सियाणा भैरवनाथ का होगा विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन

2 months ago
बाबा सियाणा भैरवनाथ का होगा विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन

हरियाली महोत्सव

हैलो बीकानेर न्यूज।  हर साल की भांति इस साल भी बीजीसी यंग स्टार की ओर से बीकानेर के नत्थूसर गेट के बाहर भैरव कुटिया के पीछे सियाणा पार्क स्थित बाबा सियाणा भैरवनाथ के विशेष श्रृंगार छप्पन भोग महाआरती, भंडारा व हरियाली महोत्सव का आयोजन आगामी 08 अगस्त 2026 शनिवार को किया जाएगा। बीजीसी यंग स्टार के सभी सदस्य ने बताया कि 08 अगस्त को सुबह से ही बाबा भैरवनाथ के विशेष पूजा अर्चना की जाएगी तथा भैरू नाथ के पाठ रमका चमका के साथ पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाबा भैरवनाथ के पंचामृत तेल अभिषेक किया जाएगा। वहीं बाबा भैरवनाथ के विशेष श्रृंगार महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मंदिर में रंग रोगन लाइट डेकोरेशन टेंट व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव को लेकर रविवार को बीजी यंग स्टार द्वारा हरियाली महोत्सव बैनर का विमोचन सियाणा पार्क स्थित भेरूजी मंदिर में जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) के सानिध्य में हुआ, जिसमें बीजीसी यंग स्टार के सभी सदस्य व बाबा भैरवनाथ के भक्त मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मदन मोहन छँगानी,सुरेंद्र जी ओझा (जय माँ) ललित छंगानी RAS पार्षद दुर्गा दास छंगानी सत्य नारायण बोहरा, शेर महाराज शिव शंकर छंगानी,बबला महाराज किशन जी ओझा (घंटी) गोपीकृष्ण जी ओझा श्याम सुंदर ओझा हुकमचंद ओझा, रामेश्वर लाल ब्राह्मण ब्रिज किशोर छंगानी एवं समस्त सदस्यगण बी जी सी यंग स्टार सहित बाबा भैरवनाथ के भक्त उपस्थित रहे। संस्था द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हरियाली महोत्सव में भैरवनाथ के दर्शन व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पधारे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: