HelloBikaner
BREAKING NEWS
• पीबीएम अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़ें न्यूज़ • गिल हुए चोटिल, अभ्यास मैच में राहुल कर रहे हैं कप्तानी • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • तीन गांवों की पेयजल समस्या को लेकर चार युवक पानी की टंकी पर चढ़े • भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिलाओं में शामिल हुईं यह अभिनेत्री • पीबीएम अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़ें न्यूज़ • गिल हुए चोटिल, अभ्यास मैच में राहुल कर रहे हैं कप्तानी • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • तीन गांवों की पेयजल समस्या को लेकर चार युवक पानी की टंकी पर चढ़े • भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिलाओं में शामिल हुईं यह अभिनेत्री

बीकानेर: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

जिला कलक्टर ने किया पूर्वाभ्यास का अवलोकन

6 hours ago
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में शहर की 35 राजकीय और निजी विद्यालयों के लगभग बारह सौ बच्चे 1 अगस्त से यहां प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। 

इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की और कहा कि देश की आजादी की वर्षगांठ पर बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक विद्यार्थी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इसमें भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान बच्चों के लिए छाया, पेयजल, अल्पाहार सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बच्चों के आवागमन व्यवस्था में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कोरियोग्राफर नरेश कुमार से प्रदर्शन संबंधी फीडबैक भी लिया। 

शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डाॅ. सुनीता चावला ने बताया कि 8 अगस्त तक राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में तथा 9 अगस्त से डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 12 सौ बच्चे प्रतिदिन 35 पंक्तियों तथा तीन समूहों में अभ्यास कर रहे हैं। प्रत्येक पंक्ति पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान लगभग 28 मिनट के सामूहिक कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम् पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। वर्तमान में बच्चे प्रतिदिन प्रातः 7.30 से दोपहर 2 बजे तक अभ्यास कर रहे हैं।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) किशन दान चारण, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामगोपाल शर्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, एडीपीसी केके बिश्नोई, कार्यक्रम प्रभारी बबीता बिश्नोई, राम कुमार पुरोहित, रवि आचार्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: