HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन बना यादगार, बॉलीवुड गीतों की धुनों पर झूमे परिवार • आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान • 10 दिन 05 कथाएं हर शाम रासलीला • शिवभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का संदेश देती है ‘शिवमहापुराण रसामृत’ • राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़ • ‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन बना यादगार, बॉलीवुड गीतों की धुनों पर झूमे परिवार • आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान • 10 दिन 05 कथाएं हर शाम रासलीला • शिवभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का संदेश देती है ‘शिवमहापुराण रसामृत’ • राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़

‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन बना यादगार, बॉलीवुड गीतों की धुनों पर झूमे परिवार

mayank Rajnish
nims
6 hours ago
‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन बना यादगार, बॉलीवुड गीतों की धुनों पर झूमे परिवार

बीकानेर। प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित ‘सुरों की दिवाली’ दीपावली स्नेह मिलन समारोह उत्साह, उमंग और संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच यादगार बन गया। माहेश्वरी सदन में आयोजित इस समारोह में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बॉलीवुड के सदाबहार पुराने और नए गीतों की धुनों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में गायक राजा किराडू ने अपनी शानदार गायकी से समां बाँध दिया।

 

Image

उनकी सुरीली प्रस्तुतियों और लाइव ऑर्केस्ट्रा ने उपस्थित परिवारों को झूमने और गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। संगीत, मनोरंजन और आपसी आत्मीयता से सजी इस शाम ने सभी के मन में विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों के बीच आत्मीयता, प्रेम और आपसी जुड़ाव को और मजबूत बनाते हैं। सचिव रघुवीर झॅंवर ने आयोजन की भावना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब का प्रयास केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को भी नई ऊर्जा देना है। दीपावली के उल्लास और उत्सव से पूर्व प्रीति क्लब ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

Image

 

क्लब के प्रयासों से अनेक जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी सार्थक एवं खुशियों से परिपूर्ण बन सकी। क्लब का भाव रहा कि दीपावली की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हमारे घरों में दीप जलने के साथ किसी जरूरतमंद के घर का अँधेरा भी दूर हो। त्योहारों की असली खुशी केवल अपने लिए खुशियाँ जुटाने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला बाँटने में है। दाऊलाल बिनानी ने सभी सहयोगकर्ताओं, अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन हर्षोल्लास, आत्मीय मिलन और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

 

 

 

कार्यक्रम में बीकानेर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से सुरेश दम्‍माणी, तोलाराम पेड़ीवाल, बृजमोहन चाँडक, जुगल राठी, श्रीराम सिंगी, ओमप्रकाश करनानी, दाऊलाल बिनानी, भवानीशंकर राठी, किशन लोहिया, रमेश चाँडक,  सुरेश पेड़ीवाल , शशि बिहाणी, सुनील सारड़ा, कपिल लढ़ा, नरसिंह मिमाणी, बालकिशन थिरानी, अश्विनी पचीसिया, तोलाराम चाँडक, भाटमल पेड़ीवाल, याज्ञवल्क्य दम्‍माणी, आशीष कोठारी, राकेश जाजू, मनीष बिहाणी एवं नारायण बिहाणी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: