HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: किसानों का संघर्ष रंग लाया, बाना की मध्यस्थता से विभाग ने दिए ठोस आश्वासन, देखें वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धोलिया जीएसएस, सालासर, धीरदेसर पुरोहितान, के किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर जताया रोष

7 hours ago
किसानों का संघर्ष रंग लाया, बाना की मध्यस्थता से विभाग ने दिए ठोस आश्वासन, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहरी मोहल्लों में लंबे समय से चल रही बिजली की समस्या को लेकर किसानों एवं ग्रामीणों ने अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के प्रति रोष जताया।

किसानों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ खड़े होकर उनकी मांगों को विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा। अधिकारियों एवं किसानों के बीच हुई वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

धोलिया जीएसएस से जुड़े कालूबास एवं आडसर बास के लोग करीब छह घंटे तक बिजली बंद रहने से बुरी तरह परेशान रहे। शाम करीब 4 बजे हरिराम बाना मौके पर पहुंचे और किसानों एवं मोहल्लेवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाना ने किसानों से चर्चा करते हुए शहर की बिजली आपूर्ति शुरू करवाने की पहल की।

इसके बाद विद्युत विभाग के एक्सईएन अब्दुल मजीद, एईएन एवं जेईएन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों एवं मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों के समक्ष बिजली कटौती, कम वोल्टेज, ट्रिपिंग तथा विद्युत व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर जमकर रोष जताया।

किसानों से वार्ता के दौरान एक्सईएन अब्दुल मजीद ने उनकी पूरी बात सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने हेमासर रोही के किसानों को नए फीडर से जोड़ने का कार्य मंगलवार से शुरू करने, धोलिया जीएसएस पर करीब 15 दिन में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने तथा जीएसएस के चारों खुले पड़े परिसरों को तारबंदी करवाकर सुरक्षित करने का आश्वासन दिया।

अधिकारी के आश्वासन एवं हरिराम बाना की मध्यस्थता के बाद किसानों और विद्युत विभाग के बीच सहमति बनी, जिसके पश्चात जीएसएस से शहर की विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो सकी। हालांकि बिजली बंद रहने के कारण आधे शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष भी देखने को मिला।

वहीं गांव सालासर में किसानों एवं ग्रामीणों ने बिना ट्रिपिंग के पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जीएसएस के बाहर धरना दिया। किसान दिनभर धरनास्थल पर बैठे रहे और विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने बताया कि बार-बार बिजली ट्रिपिंग के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलों को नुकसान हो रहा है।

हरिराम बाना धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान विद्युत विभाग की ओर से जेईएन अमित ओझा भी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।

जेईएन ने किसानों को ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान करने, वर्तमान में लगे 3 एमवीए के स्थान पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने तथा झूलते हुए बिजली के तारों को शीघ्र अंडरपास करवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिना ट्रिपिंग के पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवाई गई तो किसान विद्युत विभाग के उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान किसान मालाराम पुनियां, मुखराम भांभू, पांची लाल बाना, नरेंद्र बाना, राजू कुल्हड़िया, तोलाराम कुल्हड़िया, कन्हैयालाल धोतीया, मुनीराम बाना, शंकर सायच, विजयपाल कुकना, मांगीलाल कुल्हड़िया, बलूराम सायच सहित अनेक किसान एवं युवा मौजूद रहे। किसानों ने समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखने के लिए हरिराम बाना एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।

इसी क्रम में धीरदेसर पुरोहितान गांवों के किसान भी लंबे समय से बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग, कम वोल्टेज तथा पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली नहीं मिलने की समस्या से परेशान थे। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने मजबूर होकर जीएसएस पर धरना शुरू कर दिया था।

किसानों की समस्या की जानकारी मिलते ही हरिराम बाना स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ धरने पर बैठकर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर किसानों की समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से उनके समक्ष रखा।

किसानों की एकजुटता और लगातार संघर्ष के बाद विद्युत विभाग ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विभाग की ओर से किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, फीडरों की आपूर्ति में सुधार करने, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने तथा किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई गई।

किसानों के संघर्ष की जीत : हरिराम बाना

हरिराम बाना ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए किसानों को बार-बार धरना देने और आंदोलन करने के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने मजबूती से रखना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल आश्वासन नहीं, बल्कि किसानों की एकता, संघर्ष और अपने हक के लिए उठाई गई आवाज की जीत है। धीरदेसर पुरोहितान,  सालासर, धोलिया जीएसएस तथा आसपास के क्षेत्र के किसानों ने जिस एकजुटता के साथ अपनी मांगों को रखा, उसी का परिणाम है कि विद्युत विभाग को समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पड़े।

बाना ने सभी किसान साथियों को संघर्ष की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक किसानों को पर्याप्त, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली नहीं मिलती, तब तक उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। इस दौरान परमेश्वर लाल जाखड़,राजकुमार सोनी,हरीराम भुकर,राजूराम भुकर,मनोजकुमार,तेजसिंह, राजूसिंह, प्रभुराम भुकर, सीताराम भुकर,सांवरमल मेघवाल,गोपाल मेघवाल,दौलतराम नाई,महावीर सिंह,किशनाराम ब्राह्मण,नीरानराम भुकर,मनोज मेघवाल,सुभाष सिंह राजपुरोहित,मदनलाल नाई सहित किसान, ग्रामीण, युवा एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: