HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो • पिता ने अपने दो बेटों पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो • पिता ने अपने दो बेटों पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

बीकानेर: कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो

बीकानेर
15 hours ago
कचरा नहीं उठने पर इस पार्षद ने डाला वीडियो, बताया काम नहीं होने का यह कारण, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर। शहर में पड़े कचरे के ढेर नगर निगम पर लगातार सवाल उठा रहे है। राजनीति कर रही दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के सामने मोर्चा खोले बैठी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कचरे के ढेर और बढने वाले है क्यूकी दीपावली नजदीक है और घरों की साफ सफाई करने के बाद शहर में कचरा और बढ़ेंगा।  

आज भी दोनों ही पार्टियों के पार्षद निगम पहुंचे और आयुक्त के कमरे के आगे प्रदर्शन किया और पार्षदों ने बीकानेर बंद की चेतावनी भी दी लेकिन एक पार्षद जो लगातार निगम चुनाव के बाद चर्चा में रहा वो पहुंचा जोडबीड जहां कचरा एकत्रित करने वाली गाडियाँ, ट्रेक्टर और जीसीबी खड़ी थी।

जी हाँ हम बात कर रहे नई निर्दलीय पार्षद शुभकरण गहलोत की, शुभकरण ने जोडबीड से एक वीडियो जारी किया और कहाँ की समस्या यह है की जिस कोटा की कंपनी को यह काम दिया गया है वो कह रही है उसका स्टाफ रहेगा वही दूसरी और बीकानेर के लोगों का कहना है की कुछ सीटें हमारी रखी जाये, गहलोत ने कहा इन दोनों की आपसी लड़ाई की खड़ी हुई समस्या का सामना पूरा बीकानेर कर रहा है।

गहलोत के अनुसार दोनों ही तरफ से काम होने नहीं दिया जा रहा है। गहलोत ने वीडियो में कहा की इस समस्या का निगम प्रशासन बैठ कर तय कर ले, क्यूकी ऐसे तो काम होना नहीं है। वही बैटरी की गाडियाँ दो चक्कर निकाल लेने के बाद बंद हो गई, ऐसे कितने दिन ये काम करेगी गाडियाँ।

गहलोत ने अल्टीमेटम देते हुये कहा की कचरा टिपर और ट्रैक्टर की चाबिया टँगेगी पार्षद के घर में। आमजन परेशान हो रहा है।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner #bikaner #shubhkarna gahlot #bikaner nigam news #शुभकरण गहलोत
Share: