HelloBikaner
BREAKING NEWS
• अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त • पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त • पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण

इस थाना क्षेत्र में में पोस्त तस्करी करते पंजाब के तीन निवासी गिरफ्तार

2 months ago
इस थाना क्षेत्र में  में पोस्त तस्करी करते पंजाब के तीन निवासी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के नाल और गजनेर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पंजाब के बठिंडा और फाजिल्का जिलों के तीन आरोपियों से करीब 12 किलो अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नाल में पुलिस ने हवाई अड्डा चौराहे के पास गुरुवार रात में गुरु सेवकसिंह जट सिख (48) निवासी बठिंडा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छह किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Image


पुलिस ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कोडमदेसर फांटा के पास गुरदीपसिंह मेहरा सिख (63) निवासी भटिंडा और दर्शनसिंह मजहबी सिख (61) निवासी फाजिल्का को गिरफ्तार करके उनसे दो किलो 190 ग्राम और तीन किलो 160 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: