भंवरसिंह बिलोचिया की जनभागीदारी से ग्राम पंचायत बिलोचिया के सरपंच का कार्यभार रेणु कवर धर्म पत्नी मूलसिंह बीका ने संभाला
विजयनगर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर ने विजयनगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बिलोचिया के सरपंच पद पर भंवर सिंह बिलोचिया के सरल सहज सौम्य एवं जनभागीदारी की भावना को प्रथमदृष्टि रखने वाले के मार्गदर्शन में रेणु कंवर पत्नी मूल सिंह बिका ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में गांव, जिले एवं राजस्थान के कई जिलों के गणमान्य लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर भंवर सिंह बिका ने पदभार ग्रहण समारोह में समस्त गांव की 36 कौम की जनता का आभार व्यक्त किया। बिका ने सीमावर्ती गांव होने के कारण गांव को राजस्थान का आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव के चहुंमुखी विकास की लहर अन्य समस्त ग्राम पंचायतों से राजस्थान में एक उदाहरण पेश करने की मिशाल जगाएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ