बीकानेर: 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
हैलो बीकानेर न्यूज, नारायण, नाल। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपए नकद बरामद किए हैं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है।
बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत NH-11 पर ‘A’ श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में अवैध अफीम और नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने संदीप पुत्र हनुमानाराम, निवासी 20 पीएसडी, गौड़ू, पुलिस थाना बज्जू को गिरफ्तार किया।
‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक 15 कार्रवाई की जा चुकी हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
विकास बिश्नोई नाल थाना अधिकारी मनपाल एएसआई सहीराम एएसआई रूपाराम हेड कांस्टेबल पवन कांस्टेबल सुनील कांस्टेबल गोपी लाल कांस्टेबल,दिनेश कांस्टेबल।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नाल पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ