HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: सावधान रहे! चोर आपके आस-पास भी हो सकता है, देखें वीडियो

mayank Rajnish
nims
10 hours ago
सावधान रहे! चोर आपके आस-पास भी हो सकता है, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बीकानेर में सरे राह चलते कभी भी आपका सामना चोर से हो सकता है। अगर आपने थोड़ी सी चूक की तो आपका सामान चोरी हो सकता है। पलक झपकते ही चोर आपके सामान को लेकर रफूचक्कर हो सकते है।

एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां कोटगेट थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन के आगे खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक से मोबाइल चोरी हो गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मोहित पुरोहित जो रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित अपनी दुकान में कुछ समान रखने गया था। उसने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की चाबी लगाने के स्थान के पास बने बॉक्स में अपना आई फोन रखा हुआ था। 

एक युवक उसकी बाइक पर आकर बैठा अपने मोबाइल पर बात करने का नाटक करता रहा मौका देखते ही उस युवक ने मोहित का फोन चुराकर वहां से रफूचक्कर हो गया।

यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इसलिए हैलो बीकानेर आपको भी सावधान कर रहा है कि बाजार जाते वक़्त सतर्क रहें क्यूँकि हो सकता है कोई चोर आपके आस पास ही मौके का इंतजार कर रहा हो।

मोहित पुरोहित ने अपने मोबाइल चोरी की शिकायत कोटगेट थाने में दे दी और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। कोटगेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: