HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड पर, 608 कैन सीज, देखें वीडियो • नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की हत्या, पढ़ें न्यूज़ • बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार • बीकानेर में कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज • बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड पर, 608 कैन सीज, देखें वीडियो • नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की हत्या, पढ़ें न्यूज़ • बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार • बीकानेर में कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला: बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

nims
7 hours ago
बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला

हैलो बीकानेर न्यूज़ बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में 13 साल की बालिका से 32 जनों ने दुष्कर्म करने का मामला पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बहुचर्चित होटल जिस्मफरोशी कांड में बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इस मामले में अब तक 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक होटल के प्रबंधक सहित तीन- चार आरोपियों की तलाश है। इनमें कम से कम दो व्यक्तियों ने ग्राहक के रूप में जिस्मफरोशी करके बालिका से दुष्कर्म किया था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक (महिला अत्याचार एवं अन्वेषण) कैलाशदान देथा ने बताया कि जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मीरा चौक पुलिस चौकी के नजदीक अशोकनगर निवासी प्रकाश नायक (20) को गिरफ्तार किया गया है। उसने सुखड़ियानगर मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड चौराहा पर स्थित जोय इन होटल में ग्राहक के रूप में जाकर बालिका से दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने जैसे ही प्रकाश की तलाश शुरू की वह अपने घर और अन्य ठिकानों से लापता हो गया। उसे आज दोपहर में दबोच लिया गया।

source news agency

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: