HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज

10 hours ago
पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज

बीकानेर

हैलो बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्टेडियम में आगामी दिसंबर माह में बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन आज शहर के गायत्री मंदिर में पंडित जुगल किशोर ओझा ( पुजारी बाबा) और पंडित महेंद्र व्यास के हाथों हुआ। आयोजकों ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता डे नाइट खेली जाएगी। कुल 16 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 

विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा वही उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज 7100 रुपये, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बेस्टमैन को 4100 रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में के प्रत्येक मैच में मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 

Image

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को लोवर और टीशर्ट कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 16 स्पोसररों द्वारा टीमें ऑक्शन द्वारा खरीदी जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा। जिसकी सूचना खिलाड़ियों को कमेटी द्वारा दे दी जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: