HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

संसद के विशेष कामकाज पर बढ़ी हलचल, 30 नवंबर से सरकार लाएगी अहम मुद्दे

mayank Rajnish
nims
10 hours ago
संसद के विशेष कामकाज पर बढ़ी हलचल, 30 नवंबर से सरकार लाएगी अहम मुद्दे

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि संसद की 30 नवंबर से होने वाली बैठक में सरकार सदन की स्वीकृति के लिए की अति महत्वपूर्ण कामकाज लायेगी। उन्होंने सभी सांसदों से चर्चा में गंभीरता से भाग लेने का अनुरोध किया। श्री रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर और एक दिसंबर को लोकसभा में बहुत ही महत्वपूर्ण 'बिजनेस' लाया जायेगा और उसे ही दो और तीन दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जायेगा।

 

उन्होंने इस संबंध में किसी विधेयक का नाम नहीं लिया और कहा कि कामकाज क्या होगा इसकी जानकारी उचित समय पर दे दी जायेगी। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ सांसदों का यह कहना अनुचित है कि सरकार सत्र के मामले में संसदीय परंपराओं के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी किसी एक सत्र का सत्रावसान किये बिना फिर से संसद की बैठक बुलाये जाने के उदाहरण हैं।

 

देश में संसदीय लोकतंत्र है और सरकार को जब भी कोई महत्वपूर्ण विधेयक या काम निपटाना होता हे तो वह इस तरह संसद की बैठक बुलाती है। श्री रिजिजू ने कहा कि सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे संसद की बैठक के दौरान चर्चा में पूरी तरह से भाग लें । ऐसी अटकलें हैंं कि सरकार ने परिसीमन विधेयक तथा महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए यह बैठक बुलाई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: