Sports News: राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना
Sports News
हैलो बीकानेर न्यूज। अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक अजमेर में किया जा रहा है।
कोच विजेंद्र रंगा ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीकानेर की बॉक्सिंग टीम को फोर्ट स्कूल, बीकानेर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
सभी खिलाड़ियों से आशा है कि वे अपनी मेहनत, प्रतिभा एवं संघर्ष के दम पर शानदार प्रदर्शन कर बीकानेर जिले का नाम रोशन करेंगे।
समस्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ