HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • बीकानेर की काव्या स्वामी को  राजसमंद में एक स्वर्ण एक काँस्य • बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी • बीकानेर के इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर इस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, युवक घायल, देखें वीडियो • कल बीकानेर शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • बीकानेर की काव्या स्वामी को  राजसमंद में एक स्वर्ण एक काँस्य • बीकानेर से बड़ी खबर : उप महापौर चुनाव में भाजपा जीती, कल महापौर चुनाव में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

महिला टी-20 विश्व कप में भारत-पाक मैच पर सट्टेबाजी करते बुकी गिरफ्तार

3 months ago
महिला टी-20 विश्व कप में भारत-पाक मैच पर सट्टेबाजी करते बुकी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने रविवार रात अशोकनगर-ए में छापा मारकर एक क्रिकेट सट्टेबाज को गिरफ्तार किया।

 


पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया कि यह सट्टेबाज महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मैच पर क्रिकेट बुकी चला रहा था। गिरफ्तार किये गये सट्टेबाज रवि बाघला (41) से नौ मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, क्रिकेट बुकी की रकम दो लाख 29 हजार 500 और सट्टे के हिसाब-किताब कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रवि बाघला पिछले काफी समय से क्रिकेट सट्टेबाजी कर रहा था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: