बीकानेर: एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन
बीकानेर
हैलो बीकानेर न्यूज़। एक तरफ तो पूरे बीकानेर शहर में दिवाली को लेकर जबरदस्त सजावट हो रही है। बाजार जगमगा रहे हैं, लाइटों से शहर चमक रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच पचसती सर्किल के पास, होटल ढोला मारू के पीछे सड़क किनारे कचरे का बहुत बड़ा ढेर कई दिनों से पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कचरे के ढेर से उठ रही तेज बदबू के कारण पास में रहने वाले पड़ोसियों और आने-जाने वाले आमजन को बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है। वहाँ खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। मक्खी-मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक इस कचरे को उठवाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम बीकानेर और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस कचरे के ढेर को तुरंत उठवाया जाए और इस स्थान पर नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
लोगों का कहना है कि दिवाली पर सिर्फ घर ही नहीं, शहर भी साफ होना चाहिए। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो बीमारियां फैल सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ