HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां इस दिन रहेंगे बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत • पुरानी आबादी में पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली हो रही गुल, आमजन में रोष • तीन जुलाई शुक्रवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप की विजेता रही धुरंधर टीम, पढ़ें न्यूज़ • जून माह के अंतिम दिन बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां इस दिन रहेंगे बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत • पुरानी आबादी में पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली हो रही गुल, आमजन में रोष • तीन जुलाई शुक्रवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप की विजेता रही धुरंधर टीम, पढ़ें न्यूज़ • जून माह के अंतिम दिन बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की मैराथन जनसुनवाई, पढ़ें न्यूज़

nims
2 weeks ago
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की मैराथन जनसुनवाई, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छह घंटे से अधिक समय तक मैराथन जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान 500 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री  गोदारा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, रास्ता खुलवाने, ट्यूबवेल निर्माण, विद्यालयों एवं चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ नियुक्ति सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न कारणों से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हुए पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। तीन परिवारों को पुनः खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया। भोजास निवासी डूंगर सिंह को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पुनः दिलाया गया। तोलियासर के मोहन राम के राशन कार्ड में तकनीकी कारणों से लंबित ई-केवाईसी प्रक्रिया का समाधान कर पात्रता बहाल की गई। वहीं जोधासर के रामूराम नायक के राशन कार्ड में आधार सीडिंग संबंधी त्रुटि को मौके पर ही ठीक कर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पुनः प्रारम्भ कराया गया।

इस दौरान मंत्री श्री गोदारा ने उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ की सोनोग्राफी मशीन को अविलंब दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के किसी भी चिकित्सा संस्थान में कोई भी जांच मशीन बंद नहीं रहे। सम्बंधित चिकित्सा केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि कोई जांच मशीन खराब होने पर इसे अविलंब ठीक करवाए अथवा उच्च अधिकारियों को सूचित करें। साथ ही क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 

जनसुनवाई में श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बी.एल. मीणा, उपखंड अधिकारी श्री शुभम शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज, जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: