HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

गणेश स्पोर्ट्स क्लब ने चौथी बार जीती एनडीजेडी ट्रॉफी

11 hours ago
गणेश स्पोर्ट्स क्लब ने चौथी बार जीती एनडीजेडी ट्रॉफी

बीकानेर। नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान युवाओं एवं क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को रिड़मलसर स्थित टर्फ फैक्ट्री मैदान पर डे - नाइट खिताबी मुकाबले में गणेश स्पोटर््स क्लब ने रानी बाजार क्लब को 4 विकेट से हरा कर चमचमाती एनडीजेडी ट्राफी पर कब्जा जमाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि रानीबाजार क्लब ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए निधारित 12 ओवरों में 3 विकेट पर 95 रन बनाए।

 

 

तरुण भोजक ने शानदार 34 रन, भानू शर्मा ने 20 रन व चिन्मय भोजक ने 15 रन बनाये। गणेश स्पोर्ट्स के गौरव शर्मा ने 2 विकेट लिये वहीं ऋतुराज शर्मा ने एक विकेट लिया। 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गणेश स्पोर्ट्स की टीम  ने महज 11 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 96 रन बनाए जिसमें गौरव शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए 40 रन, शंकर सेवग ने 26 रन व ऋतुराज शर्मा ने 18 रन बनाकर अपनी टीम को विजयी बनाया। रानी बाजार के राहुल शर्मा व रमेश शर्मा ने एक एक विकेट लिया जबकि गणेश स्पोर्ट्स शर्मा के गौरव शर्मा मैन आफ दी मैच रहे।

 

 

मैच की समाप्ति पर रमेश कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, हर्षवर्धन ने सभी खिलाडिय़ों को मैडल पहनाकर व चमचमाती एनडीजेडी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रमेश शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के ऐसे खेल आयोजन से खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्राप्त हो रहा है। मैच में अम्पायरिंग पवन सैनी, जयन्त शर्मा व स्कोरिंग किशन कुम्हार ने की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: