HelloBikaner
BREAKING NEWS
• वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ... • वैश्य समाज ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन • हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़ • जन्माष्टमी से पूर्व स्कूल में दिखी कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी • युवा शक्ति के संकल्प से बीकानेर नगर निगम में खिलेगा कमल : शंकर गोरा • भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक व्यास ने कहा ...

गहलोत ने एमएसपी पर गेंहू की खरीद का समय और खरीद का लक्ष्य बढाने की मांग की

2 months ago
गहलोत ने एमएसपी पर गेंहू की खरीद का समय और खरीद का लक्ष्य बढाने की मांग की

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेंहू की खरीद अंतिम तिथि को 30 जून एवं खरीद का लक्ष्य बढ़ाये जाने और मंडियों से गेंहू का उठाव तेज करने का सरकार से आग्रह किया है।

 


 गहलोत ने सोमवार को अपने बयान में यह मांग करते हुए कहा कि गेंहू की खरीद 19 जून तक सीमित कर देने से गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में गेंहू खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमेशा 30 जून तक होने वाली खरीद को इस बार पहले 31 मई और अब केवल 19 जून तक सीमित करने से हजारों पंजीकृत किसान अपनी बारी के इंतजार में सड़कों पर बैठे हैं।

 


उन्होंने कहा कि बारदाने की किल्लत और सुस्त उठाव के बीच ऊपर से बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज भीगकर बर्बाद होने और नमी के कारण अस्वीकार्य होने की कगार पर है। खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में अगर तुरंत तारीख नहीं बढ़ाई गई तो अन्नदाता को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ेगी।

 


उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि खरीद की अंतिम तिथि को हर बार की तरह तुरंत बढ़ाकर 30 जून किया जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेंहू का उठाव तेज कर किसानों को राहत दी जाए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: