Bkesl ने जारी किया नया एप: अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़
Bkesl ने जारी किया नया एप
हैलो बीकानेर न्यूज़। सीईएससी राजस्थान ने बीकानेर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपने राजविद्युत एप को आधुनिक सुविधाओं के के साथ नए रूप रूप में बुधवार को लांच कर दिया। अब उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग इमेज, उपभोक्ता डैश बोर्ड, बिल शिकायत और 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना रजिस्ट्रेशन जैसी कई सुविधाएं इस नए एप मिल सकेगी।
सीईएससी राजस्थान के आई टी हैड पंकज डबास ने बताया कि
बीकेईएसएल उपभोक्ताओं के लिए कम्पनी ने आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप तैयार किया है। इसमें ऐसे फीचर दिए गए है जो मौजूदा एप में नहीं है। अब उपभोक्ता घर बैठे कम्पनी की कई सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इस एप को मोबाइल नम्बर और वन टाइम पासवर्ड ओटीपी का इस्तेमाल कर सिक्योर लॉगिन किया जा सकता है। एप को प्रमाणीकरण और लॉगिन के लिए उंगली या चेहरे से बायोमेट्रिक लॉगिन से भी जोड़ा गया है। इस एप को पूरी तरह से रिडिजायन किया गया है। इसे बेहतर नेविगेशन फ्लो, साफ ले आउट और सभी स्कीन पर पहले ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। एप शुरू होने पर एक पॉप अप नोटिफिकेशन दिखाता है और यूजर्स को पेंडिंग या नए बिलों के बारे में जानकारी देने के लिए समय पर नोटिफिकेशन भी भेजता है। उपभोक्ता डैश बोर्ड में कनेक्शन की पूरी जानकारी, बिजली उपयोग का ट्रेंड, बिजली बिल की हिस्ट्री पेमेंट और तुलना वाले महीने के चार्ट भी दिखाई देंगे। उपभोक्ता इस एप के माध्यम से अपने मीटर रीडिंग की इमेज भी देख सकेंगे।
डबास ने बताया कि उपभोक्ता अब अपने बिल से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे, इससे उन्हें बीकेईएसएल के कार्यालय जाने या मेल और फोन करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी प्रोफाइल में अपने मोबाइल नम्बर के साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ सकेंगे। परिवार के सदस्यों के मोबाइल नम्बर से तकनीकी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री 150 यूनिट फी बिजली योजना के लिए इस एप के माध्यम से रजिस्टर करा सकते है। एप में त्यौहारों पर सेलिब्रेशन मैसेज भी दिखाई देगे जिससे उपभोक्ताओं के साथ कम्पनी का जुड़ाव और मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से उपभोक्ता बिजली चोरी की जानकारी कंपनी को दे सकते हैं।इसके अलावा उपभोक्ता बिजली बिल का त्वरित भुगतान करने के साथ बिजली कटौती की जानकारी भी ले सकते है। इस ऐप में सोलर और नए बिजली कनेक्शन लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा अन्य उपभोक्ता सहायता के लिए भी लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप में उपभोक्ता चाहे तो अपनी प्रोफाइल को और बेहतर बनाने के लिए अपने जन्मदिन, प्रोफाइल फोटो, घर की जानकारी, पता और जिओ लोकेशन अपडेट की जानकारी भी दे सकते है।
डबास ने उपभोक्ताओं से इस नए एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है जिससे वे अपने हिसाब से आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ