Breaking News Bikaner: कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज
गजनेर ओवरब्रिज पर हुई खूनी वारदात
Breaking News Bikaner
हैलो बीकानेर, मुकेश पूनिया। बीकानेर शहर के सदर थाना इलाके में गजनेर ओवरब्रिज पर हुई हमलेबाजी की संगीन वारदात में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
खबर है कि कार में सवार गंगाशहर रोड़ भवानी होटल के पीछे निवासी चेतन सिंह उर्फ चिंटू,छिंपों का मोहल्ला निवासी भैंरूसिंह समेत दो जनें गजनेर ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे।
इसी दरम्यान कैंपर में सवार घातक हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रूकवाई और चारों को बाहर निकाल कर ताबड़तोड़ अंदाज में हमला कर दिया।
वारदात की इत्तला मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फरार हुए बदमाशों को दबोचने के लिये शहर में नाकाबंदी करवा दी। इस वारदात को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भेरू सिंह, लोकेश, चेतन उर्फ चिंटू व नवरत्न के गंभीर चोट आई है जिनका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ