HelloBikaner
BREAKING NEWS
• प्रधान का इस्तीफा, कहा हाल के घटनाक्रम से मन दुःखी • प्रधान का इस्तीफा बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था-डोटासरा • धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा • "तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना… मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना" के भजनों से गूंजा श्याम दरबार • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे • प्रधान का इस्तीफा, कहा हाल के घटनाक्रम से मन दुःखी • प्रधान का इस्तीफा बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था-डोटासरा • धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा • "तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना… मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना" के भजनों से गूंजा श्याम दरबार • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 27 जुलाई को संत समाज व गौसेवक होंगे

प्रतिदिन 95,000 यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचा रही है नमो भारत एक्सप्रेस

1 month ago
प्रतिदिन 95,000 यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचा रही है नमो भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत अपने शानदार सफर और समय की बचत के कारण यात्रियों की पहली पसंद बनी हुयी है।सामान्य दिनों में रोजाना राष्ट्रीय राजधानी से मेरठ तक 95,000 यात्री इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

 


यह ट्रेन 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे की दूरी महज एक घंटे में तय करती है। अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन यह संचालन में 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती है। वातानुकूलित सेवा के साथ ही ट्रेन पांच से 10 मिनट में उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिदिन कार्यालय आने-जाने वाले, विद्यार्थी तथा अन्य नियमित यात्री जिनके लिए समय पर पहुंचना अधिक जरूरी है, वे यात्री नमो भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं।

 


यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वातानुकूलित कोच, आरामदायक बैठने की व्यवस्था (कुशन वाली सीटें), लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, और सामान रखने की विशेष जगह। नमो भारत एक्सप्रेस एक प्रीमियम कोच होता है, जिसमें अधिक चौड़ी सीटें, लेगरूम (पैर रखने की जगह) और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।

 


पत्र सूचना कार्यालयने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "साल 2014 से पहले जहाँ लोगों को लंबे और थका देने वाले सफर से जूझना पड़ता था, वहीं आज 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे चालू हो चुका है। 'नमो भारत' ट्रेन रोज़ाना 95,000 यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुँचा रही है और सफर का समय एक घंटे से भी कम कर दिया है।"

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: