HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता की संशोधित तिथियां घोषित, आज से बीकानेर में

mayank Rajnish
nims
7 hours ago
राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता की संशोधित तिथियां घोषित, आज  से बीकानेर में

बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 9वीं जिला स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

जिला नेटबॉल संघ की सचिव निशा लिम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन किया गया था । अब सब-जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक जोधपुर में किया जाएगा।

 


सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली बालक एवं बालिका टीमों की बेहतर तैयारी के लिए 5 नवंबर 2026 से प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्री बीकानेर महिला मंडल संस्थान, जूनागढ़ के पीछे आयोजित होगा।

 

कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को खेल की तकनीक, टीम समन्वय, फिटनेस एवं प्रतियोगिता की रणनीतियों का विशेष अभ्यास करवाया जाएगा, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।

 

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित होने की अपील की तथा कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
निशा लिम्बा 
सचिव 
जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: