हैलो बीकानेर न्यूज़, श्रीडूंगरगढ़। सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे स्टेट हाइवे 6ए पर धर्मास गांव के पास सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पीछे से आ रहे भाजपा नेताओं ने संभालते हुए हॉस्पिटल भेजा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष नेता विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि वे सभी गांव इंदपालसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में शामिल होकर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे थे।
धर्मास के पास एक टेंट जीप सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट के कारण अनियंत्रित होकर अपने आगे आई गाय से टकरा गई। घटना में जीप सवार 3 जने घायल हो गए। दुर्घटना देख तुरन्त मौके पर रुके एंव घायलों को संभाला। मौके पर गुंसाई के साथ मौजूद रहे पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, भवानी तावनियाँ, चांद रतन घोटिया आदि भाजपा नेताओं ने घायलों को एक पिकअप में डाल कर श्रीडूंगरगढ़ भेजा व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रही एम्बुलेंस ने गांव बाना के पास घायलों को रिसीव किया व हॉस्पिटल लेकर आएं।
वीडियो देखे इस लिंक पर - https://www.facebook.com/reel/1808792670157046
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ