HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

राजस्थान में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार: तीन फोरेस्ट गार्ड 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

8 hours ago
तीन फोरेस्ट गार्ड 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई कोटा द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड, रामावतार फोरेस्ट गार्ड एवं विजेन्द्र फोरेस्ट गार्ड को परिवादी से 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी साबूलाल फोरेस्ट गार्ड को पूछताछ हेतु डिटेन किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. कोटा को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुरा, जिला बूंदी में अपनी जेसीबी मशीन से खेत सुधार एवं खाद डालने का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 10.06.2026 को आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड एवं अन्य वन विभाग कार्मिकों द्वारा परिवादी की जेसीबी मशीन को संचालित करने देने की एवज में 1 लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत राशि की मांग की गई तथा रिश्वत राशि नहीं देने पर जेसीबी मशीन को जब्त करने की धमकी देकर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

Image

विजेन्द्र

 

 

जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। दिनांक 11.06.2026 को मांग सत्यापन की कार्यवाही के दौरान आरोपियों द्वारा 50,000/- रुपये प्रतिमाह रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान ही आरोपियों द्वारा परिवादी से 5,000/- रुपये रिश्वत राशि जबरन प्राप्त कर ली गई। आरोपियों द्वारा रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्टि होने के उपरांत आज दिनांक 15.06.2026 को पुलिस निरीक्षक श्रीमती चन्द्रकंवर के नेतृत्व में गठित ट्रैप दल द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड, रामावतार फोरेस्ट गार्ड एवं विजेन्द्र फोरेस्ट गार्ड को परिवादी से बरदा डेम, जिला बूंदी स्थित वन विभाग की चौकी में 10,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी साबूलाल फोरेस्ट गार्ड को वन विभाग की लक्ष्मीपुरा चौकी से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

 

Image

रूपाराम

 

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी

 

Image

रामावतार

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: