HelloBikaner
BREAKING NEWS
• जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण • प्रतियोगिता में विजेता विद्याथियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां • संडे स्पोर्ट्स लैब में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी खेल मैदान में दिखाया उत्साह • मंगलवार 03 नवम्बर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण • प्रतियोगिता में विजेता विद्याथियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां • संडे स्पोर्ट्स लैब में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी खेल मैदान में दिखाया उत्साह • मंगलवार 03 नवम्बर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़

अमेरिका-ईरान समझौते से पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की उम्मीद: मोदी

mayank Rajnish
nims
4 months ago
अमेरिका-ईरान समझौते से पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की उम्मीद: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम होगी। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के संबंध में अमेरिका और ईरान के बीच हुई समझ का स्वागत करता हूँ, जिसने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान उत्पन्न किया है और अनेक देशों में जनहानि का कारण बना है।"उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति से क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और नौवहन तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी।

 

 


प्रधानमंत्री ने कहा, " भारत को आशा है कि इस समझ के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता की पुनर्स्थापना में सहायता मिलेगी तथा नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। हम आशा करते हैं कि शेष मुद्दों पर विचार-विमर्श एक टिकाऊ अंतिम समझौते तक पहुँचेगा।" उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान ने पश्चिम एशिया में पिछले 107 दिनों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की बात कही है। दोनों पक्षों ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई तत्काल और स्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: