HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

15 मई को होगी जिला स्तरीय जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता

3 months ago
15 मई को होगी जिला स्तरीय जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता

बीकानेर। जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता तथा सीनियर वर्ग के टाइम ट्रायल का आयोजन 15 मई को राजीव गांधी तरणताल में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैराकों में उत्साह का माहौल है।

 


संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 1 से 3 जून तक जयपुर में आयोजित होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर प्रतिभाशाली तैराकों के चयन एवं प्रदर्शन का आकलन करने के लिए टाइम ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक तैराकों को अपना आधार कार्ड, एसएफआई द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 14 मई तक पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा।

 

पंजीयन नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा परिसर में किए जाएंगे। संघ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रतिभागी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: