HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

जीतो ₹ 50 हजार: 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा

प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए 15 दिवस की बढ़ोतरी

Rajasthan
5 months ago
15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा

जीतो ₹ 50 हजार

जयपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन के अंतर्गत संचालित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवाओं को अब अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “60 सेकंड्स फॉर माय विलेज” राष्ट्रीय वीडियो/रील चैलेंज एवं वीबी-जी राम जी एक्ट क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि को 15 दिवस के लिए बढ़ा दिया गया है।
 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीडियो चैलेंज की अंतिम तिथि 21 मार्च तथा क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 23 मार्च थी, जिन्हें अब आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें। यह राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
 
ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को विकास एवं आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ डिजाइन को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा। विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ₹50 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
“माय विलेज चैलेंज” के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड अवधि का अधिकतम 25 एमबी साइज का वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को केन्द्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #जी राम जी
Share: