HelloBikaner
BREAKING NEWS
• शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़ • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़

दिल दहला देने वाली घटना: बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़

Bikaner
6 months ago
बीकानेर के इस थाना क्षेत्र  में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़

दिल दहला देने वाली घटना

हैलो बीकानेर। शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के मदन विहार कॉलोनी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।    

जानकारी के अनुसार मदन विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 53 में चौकीदारी का काम कर रहे 70 वर्षीय भंवर का शव संदिग्ध हालत में मिला है। भँवर का निवास बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र बताया जा रहा है।  

मौके पर जेएनवी थाना पुलिस पहुँच चुकी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर उनकी बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलते ही सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवारी मौके पर पहुंचे।  

थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने हैलो बीकानेर को बताया की यह ह्त्या का मामला है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। जिस मकान में भँवर चौकीदारी कर रहा था वो मकान किसी जैसलमेर निवासी का बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।  

 

न्यूज़ अपडेट ... 

मृतक के परिवार जनों ने पीबी एम के मोर्चरी के आगे धारना लगाकर नारे बाजी शुरू कर दी है जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते है ... 

 

 



Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #बीकानेर #bikaner #hello #bikaner cri
Share: