HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

नशीली गोलियां रखने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
नशीली गोलियां रखने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने अवैध रूप से नशीली गोलियां रखने के दोषी को शुक्रवार को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार भोजक ने अभियुक्त सोनू सिंह को अवैध रूप से नशीली गोलियां रखने का दोषी करार देते हुए उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी किया।


इस मामले में एक और आरोपी वकील सिंह जमानत मंजूर होने के बाद फरार हो गया। उसे अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके चलते उसके खिलाफ फैसला लम्बित रखा गया है। मामले के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2019 को पुलिस ने सोनूसिंह से 11 हजार नशीली गोलियां और वकील सिंह से 1250 नशीली गोलियां बरामद की थीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: