HelloBikaner
BREAKING NEWS
• 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान, बज्जू में गेट विवाद तो चानी में वोटरों का इंतजार • बीकानेर में फिर चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी गायब • सर्दियों में इन 4 तरह के आटे की रोटी को करें डाइट में शामिल, जानें क्या हैं फायदे • सलमान खान को सामने देखकर घबरा गई थीं नायरा एम. बनर्जी, ‘दबंग’ के सेट से जुड़ा किस्सा किया साझा • भोजपुरी गाना ‘बिगड़ल बलम’ रिलीज, इशिका टोरिया और अवनीश आर्य की जोड़ी मचाएगी धमाल • 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान, बज्जू में गेट विवाद तो चानी में वोटरों का इंतजार • बीकानेर में फिर चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी गायब • सर्दियों में इन 4 तरह के आटे की रोटी को करें डाइट में शामिल, जानें क्या हैं फायदे • सलमान खान को सामने देखकर घबरा गई थीं नायरा एम. बनर्जी, ‘दबंग’ के सेट से जुड़ा किस्सा किया साझा • भोजपुरी गाना ‘बिगड़ल बलम’ रिलीज, इशिका टोरिया और अवनीश आर्य की जोड़ी मचाएगी धमाल

बीकानेर पंचायत चुनाव: 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान, बज्जू में गेट विवाद तो चानी में वोटरों का इंतजार

6 hours ago
5 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान, बज्जू में गेट विवाद तो चानी में वोटरों का इंतजार

बीकानेर पंचायत चुनाव

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर।  पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को बीकानेर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 382 मतदान दल मतदान स्थल पहुंच गए हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।

पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान

दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर और बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले चरण से सबक लेकर पुलिस ने भी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल बढ़ा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदान दलों को पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सक्षम अधिकारी से तुरंत संपर्क करने और रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर ऑफिसर्स तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।

पंच-सरपंच चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके अगले दिन शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। शनिवार को उप सरपंच पद का चुनाव होगा, जिसके बाद मतदान दलों की वापसी होगी। त्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) और चार मतदान अधिकारी (पीओ) नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

 

बज्जू में व्यवस्था चाक चौबंद

बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी चाक चौबंद है। एक मतदान केंद्र पर दो गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ। दो एमएम गणपतपुरा में ये विवाद हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के बीच से एक रास्ता खोला गया है, जबकि मुख्य द्वार को बंद रखा गया है। रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि एक ही गेट खोलने का प्रावधान है।

 


चानी में वोटर से ज्यादा पुलिस

बीकानेर की कोलायत पंचायत समिति के गांव चानी में वोटर की तुलना में पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आ रहे हैं। दरअसल, दूरदराज खेतों में काम पर गए किसान अब तक वोट देने नहीं पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यहां भी दस बजे बाद ही मतदाताओं की कतार नजर आएगी।

बज्जू में सुबह कम निकले वोटर

बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति क्षेत्र में वोटिंग शुरूआती दौर में कम रही है। वोटिंग करने के लिए मतदाताों की कतार फिलहाल नजर नहीं आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि दस बजे बाद ही लोग खेतों से निकलकर वोटिंग करने के लिए आएंगे। फिलहाल इक्का-दुक्का वोटर ही पहुंच रहे हैं।

 बीकानेर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पहले चरण से सबक लेकर पुलिस ने भी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल बढ़ा दिया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: ##HelloBikaner #BikanerNews #BikanerElection #PanchayatElection2026 #RajasthanElection #BikanerVoting #Bajju #Kolayat #बीकानेरन्यूज #पंचायतचुनाव #जिला परिषद चुनाव
Share: