HelloBikaner
BREAKING NEWS
• इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा • इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

mayank Rajnish
nims
6 hours ago
9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा 9 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने का एक मामला उजागर हुआ है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित बालिका के पिता द्वारा कल देर शाम थाने में आकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी भजनलाल धाणक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच खुद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपालसिंह कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना कल शाम लगभग 5:30 बजे की है।आरोप है कि भजनलाल गली में अपने घर के नजदीक खेल रही 9 वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया।वह बालिका को गांव के बाहर की तरफ शमशान भूमि की तरफ ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

 

 

बाद में उसने बालिका को छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बालिका ने घर आकर अपने माता-पिता को बुजुर्ग भजनलाल द्वारा की गई अश्लील हरकतों के बारे में बताया। बालिका के चेहरे पर भी छेड़छाड़ की जाने के निशान पाए गए,जिससे परिवार वालों को यह पूरा मामला काफी गंभीर लगा। लिहाजा हुए गांव के कुछ व्यक्तियों को साथ लेकर तुरंत ही पुलिस थाना के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित बालिका का आज मेडिकल चेकअप करवाया गया।दूसरी तरफ पता चला है कि पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: