HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

इनवर्टर बैटरी में विस्फोट होने से मकान में आग लगी

nims
1 month ago
इनवर्टर बैटरी में विस्फोट होने से मकान में आग लगी

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में एक मकान में बुधवार को सुबह इन्वर्टर की बैटरी में विस्फोट होने के बाद आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में प्रदीप सिंगला के मकान में इन्वर्टर बैटरी सिस्टम लगा हुआ था। उसमें सुबह करीब साढ़े छह बजे शॉर्टसर्किट से आग लग गयी, इससे बैटरी में विस्फोट हुआ और मकान के निचले तले में आग लग गयी।


इस पर तुरंत दमकल को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों के मुताबिक प्रथम तल पर बने कमरे में कपड़ों अन्य सामान से भरी एक अलमारी, डबल बेड, चारपाई, कूलर सहित रखा अन्य सारा सामान आग में जलकर खाक हो गया। कमरे की छत में फॉल सीलिंग और उसमें लगी कंसील लाइटें भी पिघल गयीं। इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: