HelloBikaner
BREAKING NEWS
• इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा • इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

mayank Rajnish
nims
5 hours ago
रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीकोलायत। थाना क्षेत्र के दियातरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने युवक को घेर लिया और कुल्हाड़ी व लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दियातरा निवासी 30 वर्षीय हीराराम मेघवाल ने बताया कि 16 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद नेमाराम, मनीष और नेमाराम की पत्नी पुष्पा ने उसका रास्ता रोक लिया।

 

 

आरोप है कि तीनों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इनमें से दो आरोपियों के पास लोहे की धारदार कुल्हाड़ी थी, जबकि एक के हाथ में लाठी थी। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। हमले के दौरान पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां सिर में गंभीर चोट के चलते टांके लगाए गए। पीड़ित ने उपचार संबंधी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोलायत थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: