HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

28 फरवरी को सीलवा में होगी विराट हिन्दू धर्म सभा, साध्वी ऋतम्भरा का होगा आशीर्वचन, राज्यपाल हरिभाऊ होंगे शामिल

nims
4 months ago
28 फरवरी को सीलवा में होगी विराट हिन्दू धर्म सभा, साध्वी ऋतम्भरा का होगा आशीर्वचन, राज्यपाल हरिभाऊ होंगे शामिल

धर्म संस्कार की सीख विरासत में मिली, जन-जन में चेतना जगे यही उद्देश्य : नरसी कुलरिया

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर। अपने कर्म को ईमानदारी से करने और धर्म की राह पर चलने की सीख हमें विरासत में मिली है। बुजुर्गों ने भी कहा है कि नियत, कर्म और संस्कार आपके व्यवहार से परिलक्षित हो जाते हैं। यह बात भामाशाह नरसी कुलरिया ने शुक्रवार को होटल सागर पैलेस में सीलवा गांव में आयोजित होने वाली विराट हिन्दू धर्मसभा के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

नरसी कुलरिया ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्र चेतना के महाआयोजन के रूप में 28 फरवरी 2026 को नोखा के सीलवा गांव स्थित नरसी विला संत श्री दुलारामजी कुलरिया का फलसा में विराट हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा। भंवर नरसी पूनम कुलरिया परिवार द्वारा आयोजित इस विराट हिन्दू धर्म सभा में साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य रहेगा। उन्होंने बताया कि भव्य मंच के साथ ही लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है।

28 फरवरी, शनिवार सुबह लगभग 11:15 बजे साध्वी ऋतम्भरा का नरसी विला में आगमन होगा। इससे पूर्व सींथल पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री क्षमारामजी महाराज का आशीर्वचन होगा। आसपास के लगभग 80 गांवों के ग्रामीणों सहित हजारों श्रद्धालुओं को साध्वी ऋतम्भरा के आशीर्वचन सुनने को मिलेंगे। सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों को गांव में ही संत-महात्माओं की वाणी और धर्मज्ञान को जानने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। नरसी विला परिसर को मंदिर शैली में अलंकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: