HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर में इस प्रसिद्ध गायक की स्मृति में बनेगा म्यूजियम, मंत्री मेघवाल ने इसके लिए जमीन आवंटन के दिए निर्देश

mayank Rajnish
nims
1 year ago
बीकानेर में इस प्रसिद्ध गायक की स्मृति में बनेगा म्यूजियम, मंत्री मेघवाल ने इसके लिए जमीन आवंटन के दिए निर्देश

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner. बीकानेर। प्रसिद्ध गजल गायक स्व. जगजीत सिंह की स्मृति में बीकानेर शहर में म्यूजियम बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को जिला कलेक्टर  नम्रता वृष्णि को इसके लिए जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह के बचपन के 10 वर्ष बीकानेर में गुजरे। उनके पिता सरदार अमर सिंह धीमान, तात्कालिक महाराजा गंगासिंह के शासन में सार्वजनिक निर्माण विभाग में ओवैशियर थे। इस कारण जगजीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में ही हुई। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह ने देश और दुनिया में बीकानेर एवं श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया। आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी रहे, इसे ध्यान रखते हुए बीकानेर में उनकी स्मृति में म्यूजियम बनाया जाएगा। जहां उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सम्बंधित जानकारी संकलित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने इस म्यूजियम के लिए भूमि आवंटित करने के निर्देश जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि को दिए।

ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा ‘टूर दा थार’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 23 नवंबर को होने वाले साइक्लिंग इवेंट ‘टूर दा थार’ की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकलिंग इवेंट ‘टूर दा थार’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत नौरंगदेसर से होगी। यह वही स्थान है, जहां वर्ष 2023 के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी बीकानेर के सौ से अधिक साइकिल धावकों ने की थी।

मेघवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व के मानचित्र पर बीकानेर को नई पहचान दिलाएगा। इसमें भारत सहित अन्य देशों के साइकिल धावक भी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने टूर के प्रस्तावित मार्ग पर सड़क दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों के लिए भी निर्देशित किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: