सारेगामा मंच पर हनुमान भक्ति के सुरों से सजी संगीतमय कथा, भजनों पर झूम उठे श्रोता
श्रीगंगानगर। सारेगामा मंच पर डॉ राजेन्द्र जैन द्वारा श्री रामभक्त हनुमान संगीतमय कथा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुनील भारद्वाज शर्मा ने भगवान हनुमान से जुड़े विभिन्न प्रेरक एवं रोचक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन करते हुए एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी ओजपूर्ण वाणी, मधुर गायन और भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई अवसरों पर श्रोता भजनों की लय पर झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। तबले पर कमलेश कल्याणा ने शानदार संगत से प्रस्तुतियों को और भी प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी डॉ. रूप सिडाना, डॉ. महेश माहेश्वरी, श्रीमती सीमा माहेश्वरी, श्रीधर शर्मा, सूरज अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, डॉ. अनिल सर्राफ, डॉ. नरेश गुप्ता, डॉ. धर्मवीर गुप्ता, विनोद बिहानी, विजय भोला, पवन गोयल, राजरमन वशिष्ट, सतीश साहनी एवं डॉ. सरिता उपनेजा सहित अनेक लोग शामिल हुए मंच संचालन डॉ. रूप सिडाना ने किया। आयोजक डॉ. राजेन्द्र जैन ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर यह आयोजन उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार संगीतमय संध्या बन गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ