HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

मात्र 10 रुपए प्रतिमाह में इस समाज के जरुरतमंद परिवार को मिलेगा फ्लेट, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
9 months ago
मात्र 10 रुपए प्रतिमाह में इस समाज के जरुरतमंद परिवार को मिलेगा फ्लेट, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। समाज समृद्ध हो और जरुरतमंद की मदद हो इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु ग्राम पंचायत रोड उदासर में श्री अनेकान्त विहार का लोकार्पण 16 जनवरी 2026 को होने जा रहा है। श्री जनमंगल फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा मुनिश्री अनेकान्त विजयश्री महाराज की स्मृति में एवं स्व. केसरीचन्द कोचर (मकडज़ी), स्व. लालचन्द सुराणा, स्व. राजेन्द्र प्रसाद कोचर की प्रेरणा से श्री अनेकान्त विहार का निर्माण किया गया है।

श्री जनमंगल फाउंडेशन के विमल कोचर एवं विनोद दस्साणी ने बताया कि अनेकान्त में 76 फ्लेट 1 बीचके एवं 2 बीएचके का निर्माण किया गया है तथा जैन समाज के जरुरतमंद परिवार को यह फ्लेट निवास हेतु दिए जाएंगे। सुशील बैद एवं विकास सिरोहिया ने बताया कि विगत करीब चार वर्षों की अवधि में बने इस अनेकान्त विहार का लोकार्पण शुक्रवार सुबह 10:30 बजे परम पूज्य गच्छाधिपति पद्मश्री विभूषित आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंदसूरीश्वरजी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में होगा।

गणेशमल बोथरा ने बताया कि जैन समाज में जरुरतमंद वर्ग को तीन वर्ष की अवधि के लिए यह फ्लेट मात्र 10 रुपए प्रति माह टोकन के रूप में दिया जाएगा, ताकि समाज की सम्पत्ति का अधिकार श्री जनमंगल फाउंडेशन ट्रस्ट के पास ही रहे। तीन वर्ष के बाद यदि वह परिवार अन्य स्थान पर स्वयं का मकान बनाने में सक्षम नहीं होता है तो पुन: रजिस्ट्रेशन करवा कर तीन वर्ष तक निवास कर सकता है।

यह प्रकल्प समाज के लोगों के लिए समाज के लोगों द्वारा ही सम्पन्न किया जा रहा है। जेठमल सुराना व राहुल कोचर ने बताया कि निर्माण कार्य से पहले आचार्यश्री जयानन्दजी सूरीश्वर जी महाराज की निश्रा में तथा सिरोही निवासी मनोज भाई हरण के सान्निध्य में शिलान्यास किया गया था।

विगत 58 वर्षों से समाजसेवा में जुटे हुए समाजरत्न जेठमल सुराणा के मार्गदर्शन में यह प्रकल्प शुरू हुआ। गौरतलब है कि श्री अनेकान्त जी महाराज के संसारपक्षीय तीनों सुपुत्र आचार्यश्री जयानन्दसागर जी महाराज, गच्छाधिपति धर्मधुरंधरसूरिश्वर जी महाराज एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यानंदसूरीश्वरजी महाराज संत साधना के उच्चतम शिखर पर विराजित हैं। खास बात यह है कि गच्छाधिपति धर्मधुरंधरसूरिश्वर जी महाराज एवं आचार्य श्री पीयूषसागर जी महाराज के चरणकमलों से यह भूमि पावन हो चुकी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: